Share here

 

*04 जुलाई 2026, सहज़वलिया, पडरौना.*

*विधिक जागरूकता शिविर में बाल संरक्षण, नशा उन्मूलन, मिशन शक्ति, आशा और जागृति पर दी गयी जानकारी।*

*बाल अनुकूल माहौल समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी* रामवृक्ष गिरि सामाजिक कार्यकर्त्ता,

सरस्वती इंटरमीडिएट कॉलेज सहजवलिया में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्वाधान में बाल संरक्षण, नशा उन्मूलन, मिशन शक्ति, आशा और जागृति पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित की गयी। शिविर में रामवृक्ष गिरि ने बताया की माननीय संजीव कुमार त्यागी जिला जज/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के निर्देशन और माननीय भुवन जज सीनियर डिवीज़न/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारण कुशीनगर के मार्गदर्शन में सलसा और नलसा की कानूनी योजनाओं की जानकारी के लिए विधिक जागरूकता शिवर का आयोजन गांव, स्कूल और विभिन्न स्थानों पर बच्चे, महिला, वृद्ध, अनुसूचित जाति/ जनजाति, असंगठित मजदूर और आर्थिक रूप से वंचित समुदायों में विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है जिसके क्रम में आज इस कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बाल अधिकार और बाल अनुकूल कानूनी सेवाओं, जागृति और नशा उन्मूलन पर विस्तार से जानकारी दिया। पवन कुमार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्य और आशा योजना पर जानकारी दिए। एंटी रोमिओ प्रभारी निरीक्षक रमाकांत सरोज ने मिशन शक्ति और महिला उपनिरीक्षक मृदुला मल्ल पॉक्सो एक्ट, गुड टच और बैड टच की जानकारी देते हुए विभिन्न टोल फ्री नंबर 101 फायर ब्रिगेड, 112 पुलिस, 108 आपातकालीन एम्बुलेंस, 1098 चाइल्ड लाइन, 1090 महिला पावर लाइन और 1930 साइबर क्राइम आदि की जानकारी दी। इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल सुमन सिंह, महिला कांस्टेबल प्रतिमा यादव आदि सैकड़ो बच्चे और अध्यापका उपस्थित रहे।

रामवृक्ष गिरि
सामाजिक कार्यकर्त्ता


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *