Share here

नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
एसडीएम की गाड़ी ने पीछा कर ट्रक को पकड़ा, पुलिस ने कब्जे में लिया

ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

खलीलाबाद। नेशनल हाईवे पर सोनी होटल के सामने शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हरपुर क्षेत्र के ग्राम चेचौली निवासी विकास यादव उर्फ पहलवान (पुत्र द्वारिका यादव) की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भागने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रही एसडीएम की गाड़ी ने ट्रक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस ने मृतक के शव का रात में पोस्टमार्टम कराया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *