*गैस सिलेंडर लदा ट्रक में लगी आग, मची अफरातफरी*
ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार की रिपोर्ट
गोरखपुर-चौरीचौरा क्षेत्र के आमकोल गांव में एक गैस सिलेंडर लदे ट्रक में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से आग कबिन में लगी।ग्रामीणों में नाराजगी है क्योंकि गैस लदे वाहनों में 372 सिलेंडर लदे ट्रक में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा चौरीचौरा क्षेत्र के आमकोल गांव में शुक्रवार देर रात प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी के पास खड़े 372 गैस सिलेंडर लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। शॉर्ट कट सर्किट से ट्रक के केबिन में लगी आग सिलेंडर तक पहुंचती, इससे पहले पुलिस की तत्परता से तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया। ट्रक में भरे सिलेंडरों तक आग पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। भारत पेट्रोलियम की गैस सिलेंडर लदी गाड़ी बैतालपुर डिपो से गैस लेकर पिपराइच जा रही थी। स्थानीय चालक ने रात में ट्रक को आमकोल गांव में प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी के पास खड़ा कर दिया था। करीब 12 बजे अचानक ट्रक के केबिन से धुआं निकलने लगा।
