Share here

*==========प्रकाशनार्थ============*

*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर ने विकास खण्ड खड्डा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र शालिकपुर में आयोजित किया विधिक जागरूकर्ता शिविर।*

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के नेतृत्व में विकास खण्ड खड्डा के गंडक नदी के पार शालिकपुर पंचायत सभागार में बाढ़ प्रभावितों के लिए विधिक सेवाएं, एडीआर मेकैनिज्म, लोक अदालत और पॉश एक्ट, सरकारी योजनाओं पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। संजीव कुमार त्यागी जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के निर्देशन और भुवन श्रीवास्तव सिविल जज सीनियर डिवीज़न तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र शालिकपुर में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में रामवृक्ष गिरि ने असंगठित श्रमिकों और बाढ़ से प्रभावित ब्यक्तियों क़ो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्य, सेवा की पात्रता, विधिक सहयोग और वैकल्पिक विवाद समाधान की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहे कि कानूनी और सामाजिक न्याय पाने का अधिकार सबको है।
न्याय मित्र अविनाश कुमार मिश्रा ने पॉश एक्ट और महिला सुरक्षा पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिए। महिला कल्याण विभाग के वीमेन पॉवर हब के जिला समन्वयक नलिन सिँह ने महिला सुरक्षा, स्वालंबन और सरक्षण तथा बच्चों से सम्बंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी दिए।
इस अवसर पर जितेन्द्र चौहान क्षेत्र पंचायत सदस्य, बालेश्वर चौहान पान पंचायत सहायक, ज्ञान्ति देवी, सोभा देवी, अमर चौहान, सुगन्धि देवी, विशुन शर्मा, महंथ साहनी आदि भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

*रामवृक्ष गिरि*
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *