*शाहपुर ऊँचकीपट्टी में अकीदत के साथ मनाया गया हजरत मुहम्मद यासीन उर्फ मस्तान साहब का चहलूम व उर्स*
वरिष्ठ पत्रकार/सुहेल राजा कुशीनगर से
कुशीनगर/जनपद के ग्राम सभा शाहपुर ऊँचकीपट्टी, थाना विशुनपुरा के खानकाह-ए-कादरिया असगरिया व मदरसा तेगिया शरीफिया नूरुल उलूम शाहपुर ऊँचकी पट्टी के प्रांगण में रविवार को बाद नमाज-ए-ईशा जलसा-ए-चहलूम व उर्स मुहम्मद यासीन उर्फ मस्तान साहब का आयोजन बड़ी अकीदत व एहतराम के साथ किया गया। इस मौके पर बड़ी तादाद में अकीदतमंदों ने शिरकत की और पूरी रात जलसे की रौनक बरकरार रही।
जलसे का आगाज जेरे तिलावत हाफिज आयतुल्लाह जौनपुरी ने कुरआन-ए-पाक की तिलावत से किया। इसके बाद निजामत की जिम्मेदारी गुलाम मुर्तुजा शम्सी ने संभाली। उन्होंने अपनी पुरअसर शायरी और अंदाज-ए-निजामत से पूरी महफिल को नूरानी बना दिया नाते ख्वां गुलाम यजदानी ओवैसी ने अपनी पुरकशिश और तरन्नुम भरी आवाज में नात-ए-पाक पेश की, जिसे सुनकर मौजूद अकीदतमंद झूम उठे। वहीं सुहेल राजा पत्रकार कुशीनगरी ने भोजपुरी व पूर्वी अंदाज में नात शरीफ पेश कर महफिल में समां बांध दिया। उनकी नात पर लोगों ने खूब दाद दी।जलसे में खुसूसी खिताब करते हुए मौलाना मुख्तार अहमद निजामी कुशीनगर ने हुजूर-ए-अकरम हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहुं अलैहि वसल्लम की विलादत, आपकी सीरत व तालीमात और अल्लाह के वलियों की शान पर रोशनी डाली। वहीं मौलाना बरकत अली साहब किब्ला ने भी हुजूर-ए-अकरम सल्लल्लाहुं अलैहि वसल्लम की विलादत और आपकी पाकीजा जिंदगी पर अपने खिताब के जरिए लोगों को जानकारी दी।जलसे की सरपरस्ती हुजूर आरिफ बिल्लाह पीर सूफी असगर अली कादरी तेगी ने की, जबकि जेरे सदारत गुलाम अब्दुल कादिर तेगी मिस्बाही अजहरी रहे।इस मौके पर इंजीनियर गुलाम गौस कादरी तेगी, जावेद अख्तर जिला पंचायत सदस्य, गुलाम मुर्तुजा, आमिर अंसारी , मौलाना मेहरुद्दीन , तौसीफ रजा, आशिक अली पत्रकार, गुलाम मुस्तफा टेलर, कलीम अशरफ कादरी सहित बड़ी तादाद में अकीदतमंदों ने शिरकत की! रविवार को बाद नमाज-ए-ईशा शुरू हुआ जलसा देर रात तक जारी रहा और करीब दो बजे जलसे का समापन हुआ। आखिर में हुजूर आरिफ बिल्लाह पीर सूफी असगर अली कादरी तेगी ने सामूहिक दुआ कराई। दुआ में मुल्क में अमन-ओ-अमान, भाईचारा, मोहब्बत और आपसी सौहार्द कायम रहने तथा पूरे भारत की खुशहाली व तरक्की के लिए दुआ मांगी गई।
