Share here

*21 जून 2026 कुबेरस्थान, कुशीनगर।*

*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर की ओर से योगा शिविर का हुआ आयोजन।*

*करें योग रहें नियोग, योग जीवन है तथा योग जीवन का आधार है।* डॉ इंद्रजीत सिंह, योगा प्रशिक्षक..

विश्व योग दिवस के अवसर पर जनपद कुशीनगर के कुबेरस्थान प्राचीन शिव मंदिर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर की ओर से योगा शिविर का आयोजन जिला महासचिव पंतजली योगा समिति डॉ इंद्रजीत सिंह के मार्गदर्शन और योगा प्रशिक्षक राघवेंद्र शर्मा के देख रेख में किया गया। इस शिविर में सैकड़ो की संख्या में योगार्थी विभिन्न गाँवों से एकत्र हुए और विभिन्न योगासन जैसे ग्रीवा चालान, स्कंध संचालन, कटि चालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन पादहस्तासन, अर्द्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन वज्रासन, शशांकासन, मंडूकासन, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम शीतली, प्राणायाम भ्रामरी, प्राणायाम ध्यान, सूर्यनमस्कार आदि का अभ्यास कराया गया। शिविर में डॉ इंद्रजीत सिंह ने योग का महत्व और मानव समाज पर अपना ब्यख्यान दिए और कहे कि योग करने से ब्यक्ति नियोग रहता है। योग से जीवन बेहतर होता है इस लिए आज के भाग दौड़ में योग को जीवन का हिस्सा बनान चाहिए। योग जीवन का आधार है। अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रभुनाथ गुप्ता ने योगासन और विश्व योग दिवस की महत्ता पर जानकारी दिए।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर से रामवृक्ष गिरि, मुस्तफ़ा अंसारी और दिलसाद अंसारी तथा योगार्थी राजेश गिरि, डॉ पी के विश्वास, मुकेशनाथ त्रिपाठी, श्रीप्रकाश त्रिपाठी, उमेश पाण्डेय, दुर्गा दयाल त्रिपाठी, कृष्णा तिवारी, दिनेश तिवारी, मोतीचंद शर्मा, उपेंद्र नाथ शर्मा, बीर बहादुर शर्मा, राजेंद्र गिरि और अनुपम कोचिंग सेंटर के छात्र आदित्य शर्मा, शिवांग शर्मा, संजना, कृष्णा शर्मा, प्रज्वल तिवारी,रितु गौतम, मुस्कान, संध्या, आर्यन, इत्यादि बच्चों की उपस्थिति रही।

*रामवृक्ष गिरि*
सामाजिक कार्यकर्त्ता कुशीनगर।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *