फिरोज अंसारी को मोमिन अंसार सभा के जिलाध्यक्ष निर्वाचित
संगठन और क्षेत्र के लोगों ने फूल मालाओं से किया स्वागत ।
न्यूज सबकी पसंद
कुशीनगर। मोमिन अन्सार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकरम अंसारी ने पूर्वांचल के दो दिवसीय दौरे के दौरान – कुशीनगर में आयोजित पार्टी कार्यकताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी फिरोज अंसारी को मोमिन अंसार सभा का जिलाध्यक्ष बनाया है। इनको जिलाध्यक्ष बनाये – जाने पर संगठन और क्षेत्र के तमाम लोगों ने बधाई ज्ञापित किया है।
जिले के संगठन के बैठक में शरीक हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अकरम अंसारी का पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक को संम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद से मुसलमानो ने जिस भी पार्टी को वोट किया। सभी ने मुसलमानो को
उगने का कार्य किया। आगामी पंचायत चुनाव में अल्पसंख्यक और सर्वहारा समाज के अधिक से अधिक जमीनी प्रत्याशियों को चुनाव में तन मन धन से लड़ाने व जिताने का आह्वान किया। बैठक के अंत में सर्वम्मति से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी फिरोज अंसारी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस उम्मीद और विश्वास के साथ संगठन ने जिम्मेदारी दिया गया है। उस पर हर संभव खरा उतरने का प्रयास
करूँगा। जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद लोगों ने फूल मालाओं से लाद स्वागत किया। इनको जिलाध्यक्ष बनाएं जाने पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुहम्मद इलियास अंसारी, फतेह आलम, परवेज अंसारी, सद्दाम अंसारी, पूर्व सभासद शमशाद अंसारी, मैनुद्दीन अंसारी, जावेद अख्तर, नौशाद अली सिद्दीकी, आबिद अली, मुर्तजा अंसारी, नौशेर अंसारी, आफताब आलम, उमर फारूक अंसारी, अशफाक अंसारी, फतेह आलम अंसारी सहित तमाम लोग बधाई और शुभकामना दिया है।
