Share here

कुशीनगर में रंगरलियां मनाते पकड़े गए 3 महिलाओं सहित कुल पांच आरोपी

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनैतिक देह व्यापार के एक संगठित मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर मौके से 02 पुरुष और 03 महिलाओं सहित कुल 05 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 04 अप्रैल 2026 को क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में थाना कसया की पुलिस टीम को कस्बा कसया स्थित पड़रौना रोड पर बालवाड़ी स्कूल के सामने एक मकान में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। छानबीन के दौरान मकान के अंदर अनैतिक देह व्यापार संचालित होता पाया गया, जिसके बाद मौके से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुन्ना अंसारी उर्फ असमुद्दीन पुत्र जाहिर अंसारी निवासी पिपरा बाजार थाना नेबुआ नौरंगिया तथा रवीन्द्र राय पुत्र योगेश्वर राय निवासी बरवा सुखदेव थाना तुर्कपट्टी शामिल हैं। इसके अलावा तीन महिलाएं भी मौके से पकड़ी गईं, जो इस अवैध धंधे में संलिप्त पाई गईं। पुलिस ने इस मामले में थाना कसया पर मु0अ0सं0 00198/2026 के तहत धारा 3/4/5/7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है और सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 04 एंड्रायड मोबाइल फोन, 01 कीपैड मोबाइल, 870 रुपये नगद, आपत्तिजनक सामग्री की भारी मात्रा तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद वस्तुओं को कब्जे में लेकर साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया गया है। इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह, उपनिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल कमलेश यादव, कांस्टेबल अतुल कुमार, रत्नाकर सिंह, मनोज कुमार, महिला कांस्टेबल शिवानी द्विवेदी, शैलजा तिवारी तथा कर्मवीर यादव की अहम भूमिका रही


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *