Share here

आरएसएस के पूर्व सह जिला कार्यवाह पर हमला

दुदही, nsp संवाद। अपने गांव में ही परिवार सहित शादी में शामिल होने जा रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व जिला सह कार्यवाह व्यास गौड़ पर आधा दर्जन से अधिक मनबढ़ों ने हमला कर दिया। अचेत हालत में छोड़ हमलावर फरार हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाढीभार निवासी व्यास गौड़ मंगलवार की रात अपने ही गांव में शादी समारोह में अपनी चार पहिया वाहन से पत्नी के साथ शामिल होने जा रहे थे। नहर की पटरी से जाते समय पेड़ की डाल से अवरुद्ध रास्ते को हटाने उतरे व्यास गौड़ को पीछे से आ रही चार पहिया पर सवार लोगों ने गाड़ी हटाने को कहा। इसी दौरान पीछे

की गाड़ी से उतरे आधा दर्जन से अधिक की संख्या में अज्ञात हमलावरों ने उनको बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। व्यास के माथे पर लोहे की रॉड से गंभीर चोट आई है। उसके अलावे उनके दाहिने कंधे की हड्डी भी टूट गई है। दुदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के बाद उन्हें एक्स रे तथा सिटीस्कैन के लिए जिला भेजा गया है। व्यास गौड़ ने बताया कि वह जब तक वह कुद बोलते इससे पहले ही कई लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। गांव के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

व्यास गौड़ पर हमले को लेकर अनेक लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *