Share here

*महेवा फल मण्डी में रसूख के बल पर खड़ी ट्रकों से होता आवागमन बाधित*

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट

गोरखपुर। महेवा फल मण्डी समेत इर्द गिर्द सड़कों पर अबैध
रूप से रसूख के बल पर खड़ी
ट्रकों से रोजाना आवागम में परेशानी हो रही है। जब की माल वाहक ट्रके विना व्यवस्था के ही सड़क पर खड़ी रहती जिसके नाते दोपहिया वाहनों एवं राहगीरों के आवागमन में असुविधा होती है जबकि वहां पर नारियल की दुकाने एवं भरी ट्रकों के नाते सड़‌कों पर अनियमित खड़ी रहती जिसके वजह से आवागमन की व्यवस्था में काफी दिक्कतें होने लगी है।
मालूम हो कि महेवा फल मण्डी में बीते समय से नारियल की आपूर्ति बड़ी तेजी हो रही है। नारियल से भरी ट्रैकों को रसूख के बल पर मनमानी स्थलो पर खड़ा कर जाम की नौबत को बढ़ावा दिया जा रहा है। सूत्रों की माने तो रोजाना प्रातः नारियल भरी ट्कों की कतारे बेतरतीब स्थलों पर खड़ा कर जाम का झाम पैदा कर दिया जा रहा है। फिर भी स्थानी निगरानी कर्ता चुप्पी साधे इधर उधर चहलकदमी में लीन रहते है। मजे की बात तो यह है कि प्रातः मे नारियल से भरी ट्रक जाम लगा देती जिसके नाते लोगों को आने-जाने में सांसत उठानी पड़ती है लेकिन स्थानीय जिम्मेदार लोग रसूख की लालच में आमजन मानस की परेशानी को ताक पर रखकर अपनी पाकेट को गरम करने में लीन रहते हैं। भला ऐसे आम जनमानस के हितार्थ में जिम्मेदार लोग ध्यान नहीं देंगे तो जन मानस से हितार्थ सेवा का भाव कैसे दिखेगा। सूत्रों का कहना है कि अब तो जनसेवा नहीं बल्कि रसूख सेवा के भाव में लीन हैं।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *