ब्रेकिंग न्यूज।
राम मंदिर दान गबन मामले में VHP सख्त, SIT जांच का दायरा बढ़ाने की मांग। एक एक रुपया राम का। हिसाब दे ट्रस्ट।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा और दान गबन मामले में अब विश्व हिंदू परिषद की बैठक में भी बड़ा मुद्दा उठा है। VHP के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में कहा गया कि SIT जांच का दायरा बढ़ाया जाना चाहिए। राम मंदिर के नाम पर पैसा और सोना इकट्ठा करने वाले अन्य ट्रस्टों, रामालय ट्रस्ट और राम जन्म मंदिर पुनर्निर्माण ट्रस्ट के खातों की भी जांच होनी चाहिए। मंदिर निर्माण का बहुत चंदा यहां भी आया था, उस फंड का क्या हुआ
बैठक में साफ कहा गया कि मंदिर निर्माण और भगवान राम के नाम पर आए एक-एक रुपये की जवाबदेही तय होनी चाहिए। करोड़ों की कथित हेराफेरी में जो भी दोषी हो, उसे कठोर दंड मिलना चाहिए।
