Share here

*उनवल मण्डल में आयोजित हुआ योग शिविर, जिला पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास*

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट पढ़े पूरी खबर

उनवल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के उनवल मण्डल द्वारा मण्डल अध्यक्ष इन्द्र कुमार निगम की अध्यक्षता में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के लोकप्रिय जिला उपाध्यक्ष श्री छोटेलाल मौर्य उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री श्री उमाशंकर निषाद एवं कार्यक्रम संयोजक चेयरमैन महेश कुमार दुबे ने सहभागिता की।

मुख्य अतिथि श्री छोटेलाल मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ और सशक्त बनाती है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की संपूर्ण पद्धति है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के अनेक देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। उन्होंने सभी से नियमित योग एवं प्राणायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा समाज में योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि श्री उमाशंकर निषाद एवं कार्यक्रम संयोजक चेयरमैन महेश कुमार दुबे ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। योग के माध्यम से व्यक्ति तनावमुक्त होकर सकारात्मक जीवन जी सकता है तथा एक स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मण्डल अध्यक्ष इन्द्र कुमार निगम ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर “योग से निरोग” तथा “स्वस्थ भारत-विकसित भारत” के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर राणा प्रताप सिंह, सतीश उपाध्याय, योगेन्द्र साहनी, रमेश पासवान, प्रदीप सिंह, गब्बू मद्धेशिया, राजकुमार गुप्ता, व्यास सिंह, सतेन्द्र सिंह, दिवाकर राम त्रिपाठी, संदीप तिवारी, सत्यनारायण त्रिपाठी, व्यासमुनि पाण्डेय, शिव कुमार शाह, अभिमन्यु तिवारी, राजन पासवान, अमन कुमार निगम यशवन्त साहनी तथा महेंद्र चौधरी सहित अनेक शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *