Share here

*रेस्टोरेंट में लगी भयंकर आग, दम घुटने से एक कर्मचारी की मौत*

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट

गोरखपुर। तारामंडल स्थित वाटर वेज रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट में रविवार सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। धुएं से घिरा पूरा भवन दो घंटे तक जलता रहा और अंदर फंसे गोंडा निवासी कर्मचारी पुरुषोत्तम की दम घुटने से मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की चार टीमों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
रविवार सुबह 05:16 बजे फायर स्टेशन गोलघर को सूचना मिली कि तारामंडल में बौद्ध संग्रहालय के सामने वाटर वेज रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट में आग लग गई है। सूचना मिलते ही रामगढ़ताल थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम जब मौके पर पहुंची तो तीन मंजिला इमारत का हर फ्लोर आग की चपेट में था। अग्निशमन दल ने लगातार दो घंटों तक पानी की बौछारें चलाकर आग पर नियंत्रण पाया। धुएं से भरे रेस्टोरेंट के वॉशरूम में हाउस कीपिंग कर्मचारी पुरुषोत्तम अचेत मिले। रामगढ़ताल पुलिस ने उसे अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *