Share here

*कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस का परिणाम: जनार्दन गुप्ता*

*–भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम के बल पर लहराया था कारगिल में तिरंगा झण्डा*

*–भौगोलिक स्थिति बिल्कुल विपरीत होने के बावजूद सेना ने लड़ी थी कारगिल लड़ाई और जीता*

गोरखपुर। शनिवार को रानीडीहा स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर कारगिल विजय दिवस को लेकर गोरखपुर जिला इकाई द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं महराजगंज जिला के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन गुप्ता ने कहा कि कारगिल युद्ध में विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के कुशल नेतृत्व का परिणाम था। उन्होंने कहा भौगोलिक स्थिति बिल्कुल विपरीत होने के बावजूद भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम के बल पर लड़ाई को लड़ी थी और दुश्मन देश की सेना को परास्त कर भारत का तिरंगा झण्डा कारगिल की चोटी पर लहराया था।
उन्होंने कहा कि तब अटल जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने देश का झण्डा बुलंद किया था और आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार देश को शक्तिशाली और समृद्धशाली बना रही है, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुश्मन देशों को उनके घरों में घुसकर उन्हें नेस्तनाबूद करने को भारतीय सेना संकल्पित है। संगोष्ठी की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष जगदीश चौरसिया एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ल ने किया।

संगोष्ठी में पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य व भाजपा जिला महामन्त्री डॉ आरडी सिंह, जिला उपाध्यक्ष जगदीश चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला, जिला महामन्त्री राजाराम कन्नौजिया, जिला महामन्त्री सबल सिंह पालीवाल, शेषमणि त्रिपाठी, संजय सिंह, हरिकेश राम त्रिपाठी, शत्रुघ्न कसौधन, कृष्णपाल सिंह, धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा, के एम मझवार, मंजू सिंह, चंचला सिंह, स्वतंत्र सिंह, ओमप्रकाश धर दुबे, रामानन्द यादव, डॉ सदानन्द शर्मा, राम उजागिर शुक्ल, नीरज दुबे, राहुल जायसवाल, चन्दन त्रिपाठी, सन्दीप विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित थे।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *