*भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई आंबेडकर की जयंती*
उनवल।14 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी उनवल मण्डल द्वारा महान संविधान शिल्पी और करोड़ों देशवासियों के आत्मगौरव के प्रतीक बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जन्म जयंती पर टेकवार चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर मंडल अध्यक्ष इंद्र कुमार निगम, नगर पंचायत प्रतिनिधि उमेश कुमार दुबे एवं पूर्व चेयरमैन उमाशंकर निषाद द्वारा माल्यार्पण कर कोटि-कोटि नमन किया गया।
शिक्षा, समानता और न्याय के बल पर सामाजिक क्रांति की नींव रखने वाले बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी आजीवन वंचितों के अधिकारों के लिए कटिबद्ध रहे। समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित संविधान की रचना कर उन्होंने भारत की महान लोकतांत्रिक विरासत को सुदृढ़ आधार प्रदान किया। न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज निर्माण की दिशा में बाबासाहेब के विचार आज भी हम सभी को प्रेरणा प्रदान करते हैं।
आज के इस शुभ अवसर पर मंडल अध्यक्ष इंद्र कुमार निगम पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर निषाद चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश कुमार दुबे, वरिष्ठ नेता संतोष राम त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार पांडे, सुधीर चंद बेलदार, मंडल महामंत्री योगेश वर्मा, योगेंद्र साहनी, प्रदीप सिंह, गुलाब सिंह, विजय कुमार मौर्य राजन तिवारी, दिलीप कुमार, सतीश कुमार, सभासद सर्वेश कुमार अरविंद कुमार, दिनेश शर्मा , राजन पासवान, प्रभुनाथ यादव, मणिंद्र माधव त्रिपाठी, गब्बर तिवारी, संदीप तिवारी, विनय तिवारी, पंकज निगम, चंद्रभान गुप्ता, राहुल गुप्ता, सहित सैकड़ो की संख्या में अंबेडकर भक्त उपस्थित रहे।