भाजपा सरकार देश को कर रही मजबूत तो वहीं सपा बसपा काग्रेस ने सिर्फ परिवार को किया मजबूत शीतल पाण्डेय
न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट
भाजपा स्थापना दिवस अभियान के उपलक्ष्य में गाँव चलो अभियान के क्रम में सहजनवा विधानसभा के नगर पंचायत उनवल के वार्ड नंबर 3 टेकवार में पूर्व विधायक शीतल पाण्डेय पहुचें। सर्व प्रथम टेकवार स्थिति झारखंडेश्वर मन्दिर की साफ सफाई की एवं मन्दिर परिसर में ही आयोजित चौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं की तपस्या का परिणाम है हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं। बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के तपस्वी कार्यकर्ताओं की भरमार है। पार्टी का मिशन देश को आगे बढ़ाने के लिये है, सपा बसपा कांग्रेस जैसी पार्टी नही जो सिर्फ परिवार के विकास को लेकर काम करती हैं।
उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की संघर्ष जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा अन्त्योदय लक्ष्य को भाजपा सरकार साकार कर रही है। उन्होंने कहा आज का बूथ अध्यक्ष कल का जिलाध्यक्ष है राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है विधायक सांसद बनता है।
आज कानून का शासन स्थापित हुआ है, विधायक ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा सभी को बिना भेदभाव हर घर तक पहुंचना है साथ बैठना है सरकार के विकास परक योजनाओं की चर्चा करनी है। उन्होंने कहा भाजपा के हर कार्यकर्ता को शेर की तरह निडर होकर वंदे मातरम और राष्ट्रप्रथम के भाव से कार्य करना है। उन्होंने घर-घर भ्रमण कर विकास कार्यों जानकारी ली भाजपा मण्डल अध्यक्ष इन्द्र कुमार निगम ने स्वागत करते हुए कहा कि 06 से 12 अप्रैल तक पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है जिसके क्रम में ग्राम चौपाल के माध्यम से सरकार उपलब्धियों की चर्चा कर आमजन की राय को जानने का काम किया जायेगा। एवं 13 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती की पूर्व संध्या पर अंबेडकर जी की प्रतिमा की साफ सफाई कराकर दीप प्रज्वलित का कार्य करना है एवं 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण करना है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष इंद्र कुमार निगम,वरिष्ठ नेता संतोष राम त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, बूथ अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी, दिगम्बर पाण्डेय, मंडल महामंत्री योगेश वर्मा, जोगिंदर साहनी, पवन कुमार निगम, प्रदीप सिंह, रमेश पासवान व्यास सिंह, सतीश कुमार, दिलीप कुमार, सभासद, अरविन्द कुमार, राहुल त्रिपाठी, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे अन्य मौजूद रहे।
