Share here

पूर्व सपा प्रत्याशी कुशीनगर जन सम्पर्क अभियान में जुटे

वरिष्ठ पत्रकार गौरी शंकर गुप्ता की रिपोर्ट पढ़े पूरी खबर

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व खड्डा विधान सभा प्रत्याशी अशोक चौहान का जन सम्पर्क आम जनता से लगातार बढ़ता जा रहा है, वही सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ सम्पर्क बनाए हुए हैं |

पूर्व सपा प्रत्याशी श्री चौहान गोरखपुर मंडल सहित कुशीनगर के खड्डा विधान सभा में पहुंचे, पहुंच कर सपा कार्यकर्ताओं का हाल चाल लिए और उनके मनोबल को ऊंचा किया साथ ही कार्यकर्ताओं को उर्जा देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी खड्डा विधान सभा के बाद पडरौना के लिए निकल पड़े |

श्री चौहान पडरौना पहुँचने के बाद सबसे पहले प्रदेश सचिव के आवास पर पहुंचे और सपा के प्रदेश सचिव जय प्रकाश यादव से मुलाकात की, मुलाकात के दौरान श्री यादव से संगठन की मजबूती के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा किया | अगामी चुनाव को देखते हुए वर्ष 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया |

इसी क्रम में (ओबीसी) सपा प्रदेश सचिव जय प्रकाश यादव ने परम्परा के अनुसार सपा के पूर्व प्रत्याशी अशोक चौहान को माला पहनाकर स्वागत किया, साथ ही पडरौना नगर महासचिव मुन्ना कुशवाहा, नगर अध्यक्ष संदीप सिंह व कोषाध्यक्ष चुन्नु अंसारी ने माला पहनाकर श्री चौहान को स्वागत किया |

इस जन सम्पर्क अभियान के दौरान सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहें |


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *