Share here

*खोराबार के आराजी बसडिला के पास गैस का बड़ा कैप्सूल पलटा*।

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट

खोराबार थाना क्षेत्र में आराजी बसडिला गांव के पास गुरुवार दोपहर लगभग 1:30 बजे एक गैस टैंकर पलट गया। यह एचपी गैस का कैप्सूल गिडा, गोरखपुर से बिहार की ओर जा रहा था। टैंकर चालक लिपट कुमार घायल हो गया।ड्राइवर को झपकी आने के कारण टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ड्राइवर घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और एनएचएआई (NHAI) की टीम मौके और फायर ब्रिगेड का गाड़ी पहुंची।एनएचएआई की एंबुलेंस से घायल ड्राइवर को तुरंत इलाज के लिए एम्स (AIIMS) अस्पताल भेजा गया। गैस रिसाव की आशंका को देखते हुए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई। खोराबार थाना प्रभारी सुधांशु सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
फिलहाल, पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिहार जाने वाली लेन को कड़जहा से डायवर्ट कर वाहनों को भेजा जा रहा है।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *