Share here

*========प्रकाशनार्थ===========*

*19 जून 2026 पडरौना, कुशीनगर।*

*बाल-अनुकूल, मानसिक और बौद्धिक दिव्यांगता, पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन।*

*बच्चों तथा मानसिक रूप से कमजोर या बीमार व्यक्तियों को सामान्य नागरिकों के समान ही सभी मौलिक अधिकार प्राप्त हैं।*

रामवृक्ष गिरि की रिपोर्ट

जनपद के विकास खण्ड पडरौना के प्रसादपुर में बाल-अनुकूल, मानसिक और बौद्धिक दिव्यांगता, शिक्षा के अधिकार, असंगठित श्रमिकों के अधिकार और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्त्वावधान में आयोजित किया गया।
संजीव कुमार त्यागी जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के कुशल मार्गदर्शन और भुवन जज सीनियर डिवीज़न/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के कुशल नेतृव में नालसा की योजनाओं और कानूनी सेवाओं हेतु जन जागरूकता के लिए जिले में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया जा रहा है। विधिक जागरूकता शिविर में सामाजिक कार्यकर्त्ता रामवृक्ष गिरि ने बाल अनुकूल कानूनी सेवाओं, मानसिक बीमार और दिब्यांगजन, शिक्षा अधिकार अधिनियम, नालसा हेल्पलाइन नम्बर से जुड़ी विधिक जानकारी जिले के विभिन्न ब्लॉक दुदही, पडरौना, कसया, विशुनपुरा, पडरौना और खड्डा से आये श्रमिकों को दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों तथा मानसिक रूप से कमजोर या बीमार व्यक्तियों को सामान्य नागरिकों के समान ही सभी मौलिक अधिकार प्राप्त हैं। आप जब भी किसी कानूनी कार्यवाहियों में फँसे या सामना करना पड़ रहा हो तो किसी भी मार्गदर्शन, सुझाव या सहयोग के लिए नालसा का हेल्पलाइन नंबर 15100 पर कॉल कर सकते हैँ। न्याय मित्र पवन कुमार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकारण कुशीनगर के कार्य और सेवाओं की जानकारी देते हुए अपील किये कि शिक्षा सभी बच्चों की प्रथम आवश्यकता और अधिकार है। स्कूल खुलने वाला है कोई बच्चा छुट न जाये सभी स्कूल जाएँ ऐसा सभी अभिभावकों को प्रबंध करना है।
इस अवसर पर अछैवर पासवान, विश्वनाथ यादव, मनीष कुमार, सुनैनी देवी, सुमन देवी, राजू प्रसाद, दुर्गा देवी, भागवत कुशवाहा, चैनमती देवी, सुनीता देवी, विश्वकला देवी, दिनेश प्रसाद, विनोद कुमार, रविंद्र प्रसाद आदि दो दर्जन से अधिक लोग सहभागी बने।

*रामवृक्ष गिरि*
सामाजिक कार्यकर्त्ता कुशीनगर।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *