Share here

*संत कबीर नगर को सीएम योगी ने दी 475 करोड़ की बड़ी सौगात, आपातकाल को लेकर कांग्रेस-सपा पर बोला करारा हमला*

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट

सीएम योगी गुरुवार को पहले संतकबीर नगर और फिर गोरखपुर पहुंचे। संतकबीर नगर में योगी ने कहा- आज ही के दिन 25 जून, 1975 को इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था। लोकतंत्र की हत्या की थी। अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, मुलायम सिंह यादव जैसे नेताओं को जेल में डाल दिया था।
आज राहुल गांधी और अखिलेश यादव किस मुंह से लोगों के बीच जाते हैं? ये लोग साल-2024 में संविधान की कॉपी लेकर घूमते थे। जबकि, संविधान की हत्या का काम भी इन्हीं लोगों ने किया था।
सीएम योगी संतकबीर नगर के बंसवारी गांव स्थित प्राचीन बैजूनाथ धाम में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही संतकबीर नगर की धनघटा और गोरखपुर की खजनी विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 475 करोड़ की 139 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
योगी ने कहा- सपा और कांग्रेस की सरकारों में लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी जाती थी। मतदान करने पर भी रोक लगा दी जाती थी। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को अपमानित करने का काम किया जाता था। आपातकाल लगाकर देश के नेताओं को जेल में डालने का काम किया गया था, क्योंकि इन नेताओं ने लोकतंत्र की वकालत की थी।
आप लोगों को याद होगा कि 2024 के चुनाव में संविधान की प्रति लेकर सपा और कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही थी। लेकिन, सबको सम्मान देने का काम डबल इंजन की सरकार भारतीय जनता पार्टी ने किया है। आज गरीब को उनकी छत देने का काम डाबल इंजन सरकार ने किया है
योगी ने कहा- जब अच्छी सरकारी आती है और अच्छे जनप्रतिनिधि आते हैं, तो काम होता है। जब बेइमानों और भ्रष्टाचारियों की सरकार आती है, वे जनता के हक में डाका डालते हैं। गरीबों-पिछड़ों का हक छीनते हैं। किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करते हैं। बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाते हैं। कभी सबसे पिछड़ा माना जाने वाला खजनी विधानसभा क्षेत्र आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जुड़कर लखनऊ से जुड़ रहा है।
संतकबीर नगर में कबीरदास जी आए थे। इसी जिले को पहले माना जाता था कि मगहर में मरना पाप होता है। लेकिन, आज मगहर में ऑडिटोरियम और एकेडमी हैं। जैसे ही आमी नदी पार करेंगे, तो गोरखपुर का औद्योगिक क्षेत्र शुरू हो जाता है। मगहर के लोगों को वहां पर रोजगार मिल रहे हैं।
जहां स्कूल नहीं थे, अब डिग्री कॉलेज खुल रहे

योगी ने कहा- मेहंदावल विधानसभा में पक्षी विहार ईको टूरिज्म और रामसर साइट के रूप में विकास को विकसित कर रहे हैं। जहां उच्च शिक्षा के संस्थान नहीं थे, वहां खोले जा रहे हैं। जहां डिग्री कॉलेज नहीं थे, वहां बड़े डिग्री कॉलेज खोले जा रहे हैं। जहां पॉलिटेक्निक नहीं थे, आईटीआई नहीं थे, वहां बड़े-बड़े संस्थान खोलकर छात्रों को तकनीकी शिक्षा से भी जोड़ा जा रहा है।
संतकबीर नगर में सीएम योगी ने सबसे पहले बाबा बैजूनाथ धाम में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद गोशाला में पशुओं को चारा खिलाया। जनसभा के मंच पर योगी को धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने भगवान शिव की प्रतिमा भेंट की। खजनी विधायक श्रीराम चौहान ने हनुमान जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।
संतकबीर नगर के बाद गुरुवार शाम सीएम योगी 3 दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। चिलुआताल थाने के सामने बने अक्षय पात्र किचन का उद्घाटन किया। यहां परिषदीय स्कूल के बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा।
उन्होंने बच्चों को खीर परोसी। योगी ने किचन की व्यवस्था का जायजा लिया। यह किचन तीन एकड़ क्षेत्र में फैला है। इसमें पार्किंग भी है। यहां करीब 200 कर्मचारी काम करेंगे। स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति के अनुसार ताजा और गर्म भोजन तैयार कर समय पर पहुंचाया जाएगा।
इस किचन में मशीनों से हर घंटे 40 हजार रोटियां बनाई जा सकेंगी। स्टीम तकनीक से मात्र 15 मिनट में 1200 किलो चावल पकाया जाएगा। तीन से चार घंटे के भीतर एक लाख बच्चों का भोजन तैयार हो जाएगा। यहां से स्कूलों तक भोजन पहुंचाने के लिए करीब 100 गाड़ियों की व्यवस्था की गई है।

योगी की कही 5 बड़ी बातें

लखनऊ, वाराणसी, मथुरा, आगरा और कानपुर के बाद अब गोरखपुर में अक्षय पात्र किचन शुरू हुआ। पहले चरण में 50 हजार और बाद में रोज 1 लाख बच्चों को मिड-डे मील दिया जाएगा।
भोजन की गुणवत्ता का पहला पैमाना उसकी स्वच्छता है। स्वच्छ आहार से ही स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का निर्माण होता है। अक्षय पात्र किचन स्वच्छता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
अक्षय पात्र फाउंडेशन के सहयोग से लाखों बच्चों को पौष्टिक भोजन मिलेगा। इससे सुपोषण के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।
नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर सीएम ने अधिकारियों और शिक्षकों से कहा- कोई भी बच्चा स्कूल से वंचित न रहे। समय पर बैग, ड्रेस और जूते उपलब्ध कराएं।
सीएम ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार हुआ है। परीक्षा और रिजल्ट की प्रक्रिया भी पहले की तुलना में काफी तेज हुई


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *