Share here

*28 जून को लखनऊ में सम्मानित होंगे

गोरखपुर जनपद के विश्वजीत जायसवाल*

*निफा के साथ इंग्लैंड की संस्था करेगी सम्मानित*

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट

* रक्तदान को जनआंदोलन का स्वरूप देने वाले जिले में रक्तदान सेवा के लिए मशहूर समाजसेवी विश्वजीत जायसवाल, श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक का 28 जून का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। मानवता की सेवा और रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में एक दशक से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जाएगा।

* श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी को निफा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दूबे एवं सचिव इंजी० राजीव गोयल द्वारा आमंत्रित किया गया है ।

* प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाबा भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में निफा उ०प्र० समिति द्वारा आयोजित संवेदना 2 सम्मान समारोह में प्रदेश भर से जुटे रक्तदानियों के बीच जिले के नगर पंचायत मुंडेरा बाजार, चौरी चौरा गोरखपुर के पिछले बारह वर्षों से सामाजिक कार्यों सहित विशेषकर विगत वर्ष 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित रक्तदान कराने के लिए “नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ एक्टिविस्ट्स” (NIFAA) की ओर से नेशनल इंम्पेक्ट सोशल अवॉर्ड और इंन्लैंड की संस्था द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंन्लैंड सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा । मुख्य अतिथि डॉ० बबिता सिंह चौहान अध्यक्ष राज्य महिला आयोग (उ०प्र०) एवं विशिष्ट अतिथि प्रो० राजकुमार मित्तल वाइस चांसलर (बाबासाहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ), मि० संजय पांजवानी वाइस चेयरमेन वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंन्लैंड, वैश्य नटवर गोयल राज्य मंत्री लघु उद्योग निगम (उ०प्र० शासन) सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के हाथों यह सम्मान मिलेगा।

* नेशनल इंम्पेक्ट सोशल अवॉर्ड भारत का एक प्रतिष्ठित सम्मान है जो सामाजिक कल्याण, सीएसआर (कॉपोरेट सोशल रिस्पॉसिबिलिटी), शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन और सकाराप्मक बदलाव लाने वाले संगठनों, गैर-सरकारी संगठनों NGO और समाजसेवियों को दिया जाता है।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *