Share here

*रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सांसद रवि किशन की शिष्टाचार भेंट, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा*

*नई दिल्ली।* गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रवि किशन शुक्ल ने आज संसद भवन में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर गोरखपुर जनपद एवं पूर्वांचल से जुड़े रक्षा मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान सांसद रवि किशन ने गोरखपुर एयरपोर्ट के विस्तार को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि बढ़ती यात्री संख्या, क्षेत्र के तीव्र आर्थिक विकास तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर हवाई संपर्क सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट का शीघ्र विस्तार अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने रक्षा मंत्रालय से संबंधित अन्य जनहित के विषयों एवं स्थानीय समस्याओं की ओर भी रक्षा मंत्री का ध्यान आकर्षित किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं समुचित परीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर सांसद रवि किशन ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा—

> *”गोरखपुर और पूर्वांचल के सर्वांगीण विकास के लिए मैं निरंतर प्रयासरत हूँ। क्षेत्र की जनता की प्रत्येक समस्या को केंद्र सरकार के समक्ष पूरी गंभीरता और मजबूती से उठाना मेरा दायित्व है। गोरखपुर एयरपोर्ट का विस्तार क्षेत्र की प्रगति, निवेश, पर्यटन और रोजगार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुझे विश्वास है कि माननीय रक्षा मंत्री जी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से इन विषयों पर सकारात्मक प्रगति होगी।”*

सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पूर्वांचल के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और गोरखपुर को देश के प्रमुख विकास केंद्रों में स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनहित से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विषयों पर शीघ्र सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed