आगामी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को लेकर भाजपा उनवल मण्डल की बैठक सम्पन्न, 22 जुलाई को गार्डेनिया रिसॉर्ट में होगा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन
गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार की रिपोर्ट
उनवल (गोरखपुर)। भारतीय जनता पार्टी उनवल मण्डल की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को नगर पंचायत उनवल कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 22 जुलाई (बुधवार) को आयोजित होने वाले सहजनवा विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करना तथा संगठनात्मक दायित्वों का निर्धारण करना रहा।
बैठक में मण्डल प्रभारी श्री जगदीश चौरसिया जी ने आगामी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए वरिष्ठजनों, मण्डल पदाधिकारियों, शक्ति केन्द्र प्रभारियों, शक्ति केन्द्र संयोजकों एवं शक्ति केन्द्र प्रवासियों की जिम्मेदारियाँ एवं जवाबदेही निर्धारित की। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
बैठक में माननीय विधायक सहजनवा श्री प्रदीप शुक्ला जी के नेतृत्व में सहजनवा विधानसभा के सभी 451 बूथों को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बूथ अध्यक्षों से नियमित संपर्क, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा सम्मेलन में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
मण्डल अध्यक्ष श्री इन्द्र कुमार निगम ने कहा कि बूथ भारतीय जनता पार्टी की सबसे मजबूत इकाई है और बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि 22 जुलाई (बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे से गार्डेनिया रिसॉर्ट, निकट तेनुवा टोल प्लाजा पर सहजनवा विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में विधानसभा के सभी 451 बूथ अध्यक्ष, मण्डल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक, प्रवासी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य बूथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना है।
बैठक में पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री रामप्रकाश चौरसिया, किसान मोर्चा के जिला मंत्री श्री राणा प्रताप सिंह, विजय कुमार सिंह, रामप्रकाश पाण्डेय, जनार्दन तिवारी, राजकुमार गुप्ता, योगेंद्र साहनी, रमेश पासवान, योगेश वर्मा, व्यास मुनि पाण्डेय, रमेश तिवारी, गब्बू मद्धेशिया, सतपाल सिंह, श्याम मोहन उपाध्याय, चंद्रभान मद्धेशिया, व्यास सिंह, महेन्द्र चौधरी, अम्बरीष राहुल त्रिपाठी, राहुल गुप्ता, सुशील वर्मा, सत्यनारायण त्रिपाठी, सुशील मौर्य सहित मण्डल के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक, प्रवासी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने माननीय विधायक श्री प्रदीप शुक्ला जी के नेतृत्व में सहजनवा विधानसभा के सभी 451 बूथों को संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त बनाने तथा 22 जुलाई को आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं पूर्णतः सफल बनाने का संकल्प लिया।
