*महाराष्ट्र में प्लेन क्रैश: उप मुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य की मौत, पीएम ने जताया दुख*
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत
बुधवार सुबह क़रीब 9 बजे बारामती के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त, मुंबई से आ रहा था
विमान में सवार दो क्रू मेंबर समेत चार अन्य लोगों की भी मौत
यह VTSSK-LJ45 चार्टर विमान था
अजित पवार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी समेत कई लोगों ने जताया दुख
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की एक विमान हादसे में मौत हो गई है.
ये विमान बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (डीजीसीए) के मुताबिक़ बुधवार सुबह ये हादसा हुआ.
विमान में अजित पवार के अलावा चार अन्य लोग सवार थे जिसमें दो क्रू मेंबर और अजित पवार के दो सहयोगी भी थे. डीजीसीए के मुताबिक़ हादसे में किसी के बचने की उम्मीद नहीं है.
