सीएम योगी ने किया 758 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
भटहट-बांसस्थान फोरलेन की सौगात
गोरखपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क समेत तकरीबन 758 करोड़ रुपये से अधिक की 24 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
बांसस्थान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने फोरलेन समेत 697 करोड़ 49 हजार रुपये की लागत वाली पांच सड़कों का लोकार्पण किया।
साथ ही सड़क निर्माण एवं पर्यटन विकास से जुड़े 60 करोड़ 63 लाख 96 हजार रुपये की लागत वाले 19 विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। सभी कार्य पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के हैं।
शनिवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री बांसस्थान पहुंचे। उन्होंने 11.6 किलोमीटर लंबाई में बने भटहट-बांसस्थान फोरलेन को जनता को समर्पित किया। इसके निर्माण पर 689 करोड़ 35 लाख 33 हजार रुपये खर्च हुए हैं।
*आयुष विवि का किया निरीक्षण*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के पहले, महायोगी गुरु गोरखनाथ राज्य आयुष विश्वविद्यालय का भी निरीक्षण किया। साथ ही आयुष विश्वविद्यालय में पुरुष व महिला छात्रावास का लोकार्पण भी किया। पुरुष छात्रावास का नामकरण ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में किया गया है जबकि महिला छात्रावास का नाम राप्ती रखा गया है।
सीएम योगी ने इनका किया लोकार्पण
भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क, लंबाई 11.6 किमी, लागत 689 करोड़ 35 लाख 33 हजार रुपये।
चकजलाल घोड़ादेउर होते हुए तरकुलही हनुमान मंदिर तक संपर्क मार्ग का निर्माण, लंबाई 4.85 किमी, लागत तीन करोड़ 59 लाख 40 हजार रुपये।
हाफिज नगर द्वितीय संपर्क मार्ग का नव निर्माण, लंबाई 2.05 किमी, लागत 1 करोड़ 67 लाख 25 हजार रुपये।
पिपराइच बरगदही मार्ग से सिरसिया महादेव मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, लंबाई 0.635 किमी, लागत दो करोड़ 30 लाख 21 हजार रुपये।
ग्रामसभा फुलवरिया बड़ा टोला छपिया रजवाहा नहर पुल से मार्ग पर सीसी रोड, लागत आठ लाख 29 हजार रुपये।सीएम योगी ने इन कार्यों का किया शिलान्यास
भरवलिया से एकला (टेराकोटा उद्योग रिसर्च सेंटर) मार्ग का नवनिर्माण, लंबाई दो किमी, लागत एक करोड़ 53 लाख रुपये।
गुलरिहा रामनगर से एकला ग्राम तक मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, लंबाई 3.5 किमी, लागत छह करोड़ 95 लाख 71 हजार रुपये।
सरैया बांसस्थान मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, लंबाई 13.8 किमी, लागत 38 करोड़ 32 लाख 92 हजार रुपये।
ग्राम सिरसिया में महादेव कुंड का पर्यटन विकास, लागत तीन करोड़ 98 लाख 85 हजार रुपये।
ग्राम बूढ़ाडीह में समय माता मंदिर का पर्यटन विकास, लागत एक करोड़ 77 लाख 37 हजार रुपये।
ग्राम औरंगाबाद का ग्रामीण पर्यटन विकास, लागत 96 लाख 29 हजार रुपये।
जंगल डुमरी नंबर एक से फैलहवा कोदईसाह टोला तक लेपन कार्य, लागत 61 लाख 54 हजार रुपये।
ग्राम बनगाई टोला बंजरहा में सीसी रोड एवं नाली निर्माण, लागत 23 लाख रुपये।
जंगल धूसढ़ टोला हसनगंज में सीसी रोड, लागत 57 लाख 30 हजार रुपये।
चरगांवा ब्लाक में सीसी रोड, लागत एक करोड़ 61 लाख 44 हजार रुपये।
खुटहन खास में सड़क लेपन कार्य, लागत 28 लाख 9 हजार रुपये।
ग्रामसभा अहमद अली शाह के बसंतपुर टोले में पिच लेपन कार्य, लागत 32 लाख 38 हजार रुपये।
ग्रामसभा जंगल अयोध्या प्रसाद के शिवरामपुर टोले में पिच लेपन कार्य, लागत 35 लाख 96 हजार रुपये।
ग्रामसभा करमौरा में नहर पटरी पिच रोड का लेपन कार्य, लागत 74 लाख 18 हजार रुपये।
ग्रामसभा जंगल एकला नंबर दो के पिपरा टोले में इंटरलाकिंग, लागत 86 लाख रुपये।
ग्रामसभा मौलाखोर में कैथवलिया मार्ग पर कालीमंदिर तक इंटरलाकिंग, लागत 39 लाख 69 हजार रुपये।
ग्रामसभा फुलवरिया में आंतरिक गलियों में इंटरलाकिंग, लागत 40 लाख 88 हजार रुपये।
ग्रामसभा जंगल नाकिन में इंटरलाकिंग, 32 लाख 39 हजार रुपये।
ग्रामसभा महराजगंज के देवपुर टोले में इंटरलाकिंग, लागत 36 लाख 97 हजार रुपये।
