Share here

*फर्जी इंस्पेक्टर बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, पुलिस वर्दी-बैज व कार बरामद*

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट

गोरखपुर जिले के सिकरीगंज में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को सिकरीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से रुपये ऐंठता था और खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का निरीक्षक बताकर रौब जमाता था।
एस‌एसपी गोरखपुर डॉ. कौस्तुभ (आईपीएस), पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री दिनेश कुमार पुरी (पीपीएस) तथा क्षेत्राधिकारी खजनी कमलेश कुमार सिंह (पीपीएस) के कुशल निर्देशन में कार्रवाई की गई। थाना सिकरीगंज के थानाध्यक्ष आशीष कुमार तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बैजनाथ बिंद, उपनिरीक्षक दीपक कुमार, कांस्टेबल राजू यादव व कांस्टेबल संदीप कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर 10 फरवरी 2026 को कस्बा सिकरीगंज से अभियुक्त को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिग्विजय नाथ पुत्र स्व. रामलाल निवासी ग्राम लखवापाकड़ थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर, उम्र करीब 55 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से उत्तर प्रदेश पुलिस की इंस्पेक्टर रैंक की वर्दी, नेम प्लेट, बैज, पीकेप, फर्जी पुलिस आईडी कार्ड,


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *