Share here

*उरुवा बाजार में धोखाधड़ी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार*

*लोन प्री-पेमेंट के नाम पर लाखों का गबन, जांच में सामने आई हेराफेरी*

गोरखपुर। उरुवा बाजार थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और विश्वासघात के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने एक फाइनेंस कंपनी के ग्राहकों से लोन प्री-पेमेंट के नाम पर लाखों रुपये लेकर गबन किया।

पुलिस के अनुसार, भारत फाइनेंसियल इन्क्लूजन लिमिटेड, उरुवा शाखा में कार्यरत संगम मैनेजर धनंजय कुमार मद्धेशिया और इंद्रजीत कुमार ने ग्राहकों से प्री-पेमेंट की रकम वसूलकर उसे कंपनी में जमा न कर अपने पास रख लिया। मामले की जांच में सामने आया कि धनंजय ने 474 खातों से कुल 7,90,800 रुपये और इंद्रजीत कुमार ने 61,262 रुपये का गबन किया।

इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना उरुवा बाजार में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में धनंजय कुमार मद्धेशिया निवासी बरगदवा वार्ड नंबर 2, थाना निचलौल, जनपद महाराजगंज तथा इंद्रजीत कुमार निवासी पडरी, थाना हाटा, जनपद कुशीनगर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इंद्रजीत कुमार के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *