Share here

*सीएम योगी ने वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का किया शुभारंभ*

*भगवानपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर लगाए बरगद, पीपल व नीम; जिले में 55. 28 लाख पौधारोपण का लक्ष्य*

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार की खास रिपोर्ट

गोरखपुर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के तहत भगवानपुर टोल प्लाजा लिंक एक्सप्रेसवे पर बरगद, पीपल और नीम के पौधे रोपकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जनसहभागिता को अभियान की सफलता की कुंजी बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” जैसी पहल समाज को भावनात्मक रूप से प्रकृति से जोड़ती है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। इस दौरान सीएम ने मौके पर लगाए गए पौधों का निरीक्षण भी किया और उनके समुचित संरक्षण के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में सैनिक स्कूल के छात्र, एनसीसी कैडेट और स्काउट्स भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने बच्चों से मुलाकात की, उनके साथ संवाद किया और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सेल्फी भी ली। उन्होंने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का दूत बनकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
जनपद गोरखपुर में इस वर्ष 55 लाख 28 हजार 600 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए वन विभाग समेत विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन ने पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण और देखभाल पर भी विशेष जोर दिया है।
इस अवसर पर एडीजी जोन, डीआईजी रेंज, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *