Share here

🚨 BIG BREAKING | CJP की बड़ी जीत

छात्र आंदोलन से जुड़ी सभी FIR रद्द, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; 5 सितंबर का मार्च वापस

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन को लेकर Cockroach Janata Party (CJP) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी सभी FIR को रद्द (quash) करने का आदेश दिया है।

इस बड़े घटनाक्रम के बाद CJP ने 5 सितंबर को प्रस्तावित दिल्ली मार्च वापस ले लिया है। CJP के सौरव दास ने CJI की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने मार्च वापस लेने की जानकारी दी।

सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से Solicitor General तुषार मेहता ने यह भी कहा कि सरकार NEET परीक्षा रद्द होने के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने के लिए CJP नेताओं को दिए गए आश्वासन को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुआवजे की प्रक्रिया और तौर-तरीके तय करने के लिए केंद्र ने तीन महीने का समय मांगा है।

CJP के आंदोलन के बाद तीन बड़े डेवलपमेंट

छात्र आंदोलन से जुड़ी सभी FIR रद्द। 5 सितंबर का मार्च वापस। पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की प्रतिबद्धता।

इस आदेश के बाद 5 सितंबर को प्रस्तावित CJP का दिल्ली प्रोटेस्ट मार्च अब नहीं होगा।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *