ऑपरेशन एंटी-चीयर्स के तहत तुर्कपट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कुशीनगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन एंटी-चीयर्स अभियान के तहत थाना तुर्कपट्टी पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर *शराब पीकर गंदगी फैलाने* वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर डा. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान तुर्कपट्टी पुलिस ने 19 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 292 बीएनएस के तहत कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, ये लोग खुले में शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैला रहे थे। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।
थाना तुर्कपट्टी, जनपद कुशीनगर द्वारा आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहने की बात कही गई है।
