*आई कैन न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार गौरी शंकर की रिपोर्ट/कुशीनगर l*
सच ! विश्वास नही हो रहा है– चर्चा मे तो सिर्फ पुलिस अधिक्षक कुशीनगर केशव कुमार है–अगर ऐसा है तो एक और थानाध्यक्ष आलोक यादव इमानदारी के प्रतिक बन जायेंगे l
#कुशीनगर में खनन माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, कार्रवाई के डर से फरार हुए आरोपी! तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की लगातार सख्ती अब असर साफ दिखाई देने लगा है।
बताया जा रहा है कि तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष आलोक यादव के नेतृत्व में बीते लगभग तीन महीनों से चलाए जा रहे अभियान के चलते क्षेत्र में सक्रिय कई खनन माफिया कार्रवाई के भय से फरार हो गए हैं!स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले क्षेत्र में रात के समय बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जाता था, लेकिन पुलिस की कड़ी निगरानी के बाद इस पर काफी हद तक रोक लगी है। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कानूनी दबाव बढ़ा है।तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष आलोक यादव ने कहा कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा l
#कुशीनगर UP Police #kushinagarpol #CMOfficeUP #dm_kushinagar #dio_kushinagar #cdokushinagar
