*उनवल में भव्य तिरंगा यात्रा सम्पन्न, राष्ट्रभक्ति के साथ दिखी सामाजिक एकता की अद्भुत मिसाल*
*हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, कार्यकर्ताओं एवं सर्वसमाज की सहभागिता; अंबेडकर प्रतिमा पर राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन*
गोरखपुरl ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार की रिपोर्ट
उनवल। आज़ादी के अमृत महोत्सव एवं “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत 12 अगस्त 2026 को नगर पंचायत उनवल में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति की शानदार मिसाल प्रस्तुत की। प्रातः 8 बजे नगर पंचायत कार्यालय उनवल से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा, टेकवार चौराहा तक पहुंची।
हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में नगर पंचायत की सम्मानित जनता, युवा, माताएं-बहनें, वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी बंधु, समाजसेवी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा विद्यालयों एवं मदरसों के छात्र-छात्राएं यात्रा में शामिल हुए। पूरा मार्ग “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से गूंजता रहा।
*विधायक प्रदीप शुक्ला ने की आयोजन की सराहना*
कार्यक्रम में सहजनवा के लोकप्रिय विधायक आदरणीय प्रदीप शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष छोटे लाल मौर्य, जिला महामंत्री उमाशंकर निषाद एवं नगर पंचायत उनवल के चेयरमैन महेश कुमार दुबे सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टेकवार चौराहे पर आयोजित समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप शुक्ला ने तिरंगा यात्रा की भव्यता और सर्वसमाज की सहभागिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि “आज तक मैंने कहीं भी ऐसा कार्यक्रम नहीं देखा, जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी लोग तिरंगे के लिए एक साथ एकजुट होकर इस तरह का कार्यक्रम कर रहे हों।”
उन्होंने कहा कि उनवल की यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और भाईचारे की जीवंत मिसाल है।
*इन्द्र कुमार निगम के प्रयासों से सफल हुआ आयोजन*
कार्यक्रम के आयोजक एवं भाजपा उनवल मंडल अध्यक्ष इन्द्र कुमार निगम ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की। उन्होंने जिला महामंत्री उमाशंकर निषाद एवं नगर पंचायत उनवल के चेयरमैन महेश कुमार दुबे को साथ लेकर नगर क्षेत्र के विद्यालयों एवं मदरसों से संपर्क किया और प्रबंधन से विद्यार्थियों की सहभागिता का आग्रह किया।
इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का निवेदन किया। उनके निरंतर संपर्क, समन्वय और संगठनात्मक प्रयासों के परिणामस्वरूप तिरंगा यात्रा में सर्वसमाज की व्यापक सहभागिता देखने को मिली।
आयोजन की सफलता पर विधायक प्रदीप शुक्ला एवं नगर पंचायत चेयरमैन महेश कुमार दुबे ने मंडल अध्यक्ष इन्द्र कुमार निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके कुशल नेतृत्व एवं बेहतर समन्वय की प्रशंसा की।
*विद्यालयों एवं मदरसों ने दिया भरपूर सहयोग*
तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में नगर पंचायत उनवल के सभी विद्यालयों एवं मदरसों का विशेष सहयोग रहा। न्यू मॉडर्न मोहन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमरनाथ साहनी, ए.पी. गुप्ता इंटर कॉलेज के प्रबंधक अमित कुमार गुप्ता, चिल्ड्रन वर्ल्ड स्कूल के प्रबंधक अजय कुमार गौंड, नवल एकेडमी के चेयरमैन डॉ. संजय त्रिपाठी, एटीएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक अच्छबर राम त्रिपाठी, मदरसा अरबिया अंजुमन इस्लामिया उनवल के प्रिंसिपल मौलाना बदिउज्जमा, दारुल उलूम अलसुन्नत गौसिया के प्रिंसिपल मोहम्मद रियाजुद्दीन, पी.टी.आर.जे.एम. पब्लिक स्कूल के प्रबंधन बुद्धिसागर मिश्रा, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रबंधक अजय वर्मा एवं कादिर बख्श विद्यालय के प्रबंधक तैयबा अहमद , एवं पीएम श्री उनवल प्रथम के प्राचार्य नन्हें पाण्डेय जी सहित सभी विद्यालय एवं मदरसा परिवारों ने भरपूर सहयोग दिया।
विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यात्रा को और अधिक भव्य बना दिया। इन्द्र कुमार निगम ने सभी विद्यालय एवं मदरसा परिवारों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
*बच्चों में वितरित किया गया मिष्ठान्न*
कार्यक्रम के उपरांत नगर पंचायत अध्यक्ष महेश कुमार दुबे द्वारा विद्यालय परिसर में तिरंगा यात्रा में शामिल सभी बच्चों के लिए मिष्ठान्न का वितरण किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भागीदारी करने वाली नगर पंचायत उनवल की समस्त सम्मानित जनता का वे हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस एकजुटता और राष्ट्रभक्ति के साथ लोगों ने सहभागिता की, वह अत्यंत सराहनीय है और उम्मीद है कि भविष्य में भी सभी राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यक्रम इसी एकजुटता के साथ सम्पन्न होंगे।
*सभासदों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की रही महत्वपूर्ण भूमिका*
कार्यक्रम की सफलता में नगर पंचायत उनवल के सम्मानित सभासदगण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनमें सरवेश लाल, जयचंद यादव, अरविंद कुमार, राजन पासवान, श्रीप्रकाश गुप्ता, दिनेश शर्मा, मिथिलेश यादव, यशवंत साहनी, मनोज यादव, नीना साहनी, अज्जू खान, योगेश वर्मा, विनोद यादव ‘पिंकू’ एवं प्रभुनाथ यादव सहित सभी सभासदगण शामिल रहे।
मनोज राम त्रिपाठी , संतोष राम त्रिपाठी, सतीश शेखर, सिंह योगेंद्र साहनी (मंडल उपाध्यक्ष), विजय कुमार सिंह, सतीश उपाध्याय, व्यासमनी पांडे, राजकुमार गुप्ता, अम्बरीश राहुल त्रिपाठी, सतनारायण तिवारी, चंद्रभान गुप्ता, पवन कुमार निगम, शिव कुमार साह, सचिंद्रनाथ मिस्त्रा, उमेश कुमार दुबे, दिनेश शर्मा, हेम शर्मा, हरिलाल यादव, संजय विश्वकर्मा, संजय कुमार गुप्ता, विजय कुमार सूर्या, ओमका निगम एवं विशाल कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के संयोजक योगेश वर्मा ने बेहतर संयोजन, समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ आयोजन को व्यवस्थित एवं यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन एवं गरिमामयी समापन भाजपा उनवल मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा नेता इन्द्र कुमार निगम द्वारा किया गया।
तिरंगा यात्रा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पहुंचने के बाद सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा उनवल मंडल अध्यक्ष इन्द्र कुमार निगम ने सभी जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, सभासदगण, विद्यालय एवं मदरसा परिवारों, छात्र-छात्राओं, व्यापारियों, समाजसेवी संगठनों, युवाओं, माताओं-बहनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं समस्त नगरवासियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि “यह तिरंगा यात्रा किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे उनवल की जनता के राष्ट्रप्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। सभी के सामूहिक सहयोग से यह आयोजन ऐतिहासिक बन सका।
