Share here

*सांसद रवि किशन ने जनसंवाद में जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान का दिया भरोसा*

*नौकायन स्थित सदर सांसद कार्यालय पर जनसुनवाई कार्यक्रम, अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तेज निस्तारण के निर्देश*

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट

गोरखपुर : आज गोरखपुर के नौकायन स्थित अपने आवास/सदर सांसद कार्यालय में सांसद रवि किशन ने एक बार फिर जनता के दिल की बात सुनी और उनके विश्वास को मजबूत किया। “जनसंवाद” कार्यक्रम के जरिए बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय निवासियों, बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने खुले मन से अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए।

लोगों ने सड़कों की बेहतरी, बिजली आपूर्ति की नियमितता, स्वच्छ जल की उपलब्धता, राजस्व संबंधी मामलों और अन्य जनहित के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को रखा। सांसद रवि किशन ने हर समस्या को पूरे ध्यान और संवेदनशीलता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और उच्च गुणवत्ता वाला निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

सांसद ने कहा, “जनता की हर छोटी-बड़ी समस्या मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में हमारा प्रयास है कि सरकार की हर कल्याणकारी योजना अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे। जनसंवाद सिर्फ सुनना नहीं, बल्कि समाधान तक पहुंचाना है – और हम इसमें कोई कसर नहीं छोड़ेंगे!”

स्थानीय जनप्रतिनिधि, सक्रिय कार्यकर्ता, समाजसेवी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सांसद के जन-समर्पित रवैये की सराहना की और कहा कि ऐसे संवाद से जनता का भरोसा और मजबूत होता है।

यह जनसंवाद गोरखपुर में विकास और जन-कल्याण की नई ऊर्जा का प्रतीक बना। सांसद रवि किशन का यह निरंतर प्रयास क्षेत्रवासियों के लिए एक सकारात्मक संदेश है – “आपकी आवाज सुनी जाएगी, और समाधान जरूर होगा!”


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *