Share here

*अनियमितता मिलने पर पीपीगंज आशीष इण्डेन गैस एजेंसी सीज*

*जिलाधिकारी के निर्देश पर गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था की जांच करने जिले से पहुंची आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम।*

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट

कैम्पियरगंज तहसील क्षेत्र के पीपीगंज — आशीष इण्डेन गैस सर्विस को आपूर्ति विभाग ने अनियमितता एवं कालाबाजारी की शिकायत पर एजेंसी गोदाम को सीज कर रिपोर्ट डीएम को भेज दी। तहसील कैम्पियरगंज के आपूर्ति निरीक्षक संजीत कुमार के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को जिले से टीम ने पहुंच कर एजेंसी प्रोपराइटर पवन वर्मा से गैस सिलेंडर के वितरण एवं अन्य शिकायतों को लेकर जांच पड़ताल करते हुए अनियमितता मिलने तथा समुचित जानकारी एवं अभिलेख न प्रस्तुत करने पर एजेंसी गैस गोदाम को तत्काल प्रभाव से सीज करते हुए जिलाधिकारी गोरखपुर को अपने कार्यवाही की रिपोर्ट प्रेषित कर दिया है।
सनद रहे कि दो दिन पहले आशीष इण्डेन गैस सर्विस पीपीगंज के वितरण व्यवस्था एवं मिलीभगत कर गैस सिलेंडर के कालाबाजारी करने को लेकर उपभोक्ताओं व नागरिकों ने आरोप लगाया था जिसपर जिलाधिकारी गोरखपुर ने संज्ञान में लेकर आपूर्ति विभाग की जिले से टीम गठित कर जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को पहुंची जिले के आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने नगर पंचायत पीपीगंज के जंगल बिहुली स्थित गैस एजेंसी व गोदाम की जांच किया जिसमें तमाम अनियमितता मिली।अव्यवस्था एवं अनियमितता पाये जाने एवं टीम के समक्ष एजेंसी मालिक पवन वर्मा द्वारा गैस रजिस्टर अभिलेख न दे पाने पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए गैस एजेंसी गोदाम को सीज कर दिया गया है। आपूर्ति निरीक्षक संजीत कुमार से मिली जानकारी के अनुसार आगे की कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर तय की जायेगी।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *