Share here

*चौरी चौरा में स्वैक्षिक रक्तदान शिविर में 19 लोगों ने महारक्तदान में भाग लिया*

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट

चौरी चौरा:- सामाजिक संस्था श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज, भोपा बाजार, चौरी चौरा, गोरखपुर पर स्वैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमे 12 महारक्तदानियो ने रक्तदान किया व 7 लोगों का स्वास्थ कारणों से रक्तदान नहीं हो पाया । कार्यक्रम में एच.डी. एफ.सी बैंक, गोरखपुर की टीम ने भी भाग लिया । कार्यक्रम का शुभारंभ महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज, चौरी चौरा के प्रधानाचार्य श्री संजय जायसवाल के द्वारा किया गया । प्रधानाचार्य श्री संजय जायसवाल ने कहा की रक्तदान करने से शरीर को कई तरह के भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। तनाव कम होता हैं स्वास्थ्य में सुधार होता है ब्लड डोनेशन के दौरान फ्री चेकअप से शारीरिक लाभ होता है, नेगेटिव भावनाओं से छुटकारा पाने में मदद मिलती है एक स्वस्थ हृदय और संवहनी प्रणाली अक्सर ब्लड डोनेट करने से ब्लड प्रेशर और दिल के दौरे का जोखिम कम हो सकता है इस लिए रक्तदान को महादान कहा गया है, प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए । कार्यक्रम के आयोजक विश्वजीत जायसवाल ने बताया की रक्तदान शिविर में 12 लोगों ने रक्तदान किया सभी को जिला अस्पताल का प्रमाण पत्र, डोनर कार्ड देकर सम्मानित किया गया, नेता जी सुभाष चंद्र बोस जिला अस्पताल ब्लड बैंक की पूरी टीम को भी सम्मानित संस्था के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा किया गया एवम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगी साथी गण का आभार व्यक्त किया । रक्तदान रवि चौहान, राजन मद्धेशिया, कृष्ण चंद त्रिगुणायत, आलोक सिंह, विनोद गुप्ता, गणेश जायसवाल, यज्ञकरण आर्य, नीशू पासवान, राजेश कुमार, दिनेश त्रिपाठी, गणेश कुमार, अजय कुमार ने रक्तदान किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में एच.डी. एफ.सी गोरखपुर के इकाई प्रमुख सत्यप्रकाश राव, अवध नारायण जायसवाल, लक्ष्मण गुप्ता एवं विद्यालय के अध्यापक गणों का सहयोग प्राप्त हुआ ।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *