Share here

*नगर पंचायत उनवल में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगी धरती*

उनवल। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार को सहजनवा विधानसभा क्षेत्र देशभक्ति की उमंग से सराबोर हो उठा।
सहजनवा विधानसभा के उनवल मंडल में नगर पंचायत कार्यालय से टेकवार चौराहे तक निकली बाइक रैलियों और भव्य तिरंगा यात्राओं ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

विधायक प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता, युवा, हाथों में लहराते तिरंगे लिए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों के साथ कदमताल करते रहे। यात्रा में विधायक सबसे आगे तिरंगा थामे चलते हुए लोगों में जोश और गर्व की लहर जगाते नजर आए।

पूरे मार्ग पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा और जयघोष से यात्रा का स्वागत किया। लहराते तिरंगे, गूंजता राष्ट्रगान और बजते देशभक्ति गीतों ने वातावरण को भावनाओं से ओत-प्रोत कर दिया।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, यह हमारे बलिदान, गौरव और एकता का अमर प्रतीक है। हर घर पर तिरंगा फहराना केवल परंपरा नहीं, बल्कि अपने राष्ट्र के प्रति सम्मान और कर्तव्य का सशक्त संदेश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ का संकल्प लिया है। मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन करता हूं, जो इस अभियान के सहभागी बन रहे हैं। पार्टी के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता पूरे उत्साह से तिरंगा यात्राएं निकाल रहे हैं, वहीं सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। यह ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का सशक्त प्रतीक है।”

विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत उनवल के चेयरमैन महेश कुमार दुबे ने कहा कि यह एक भारत श्रेष्ठ भारत का भी प्रतीक है। आज हम सब उनवल मण्डल की तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर एक बार फिर से आपके इस उत्साह के लिए हृदय से अभिनंदन करता हूं। पुरी यात्रा शानदार तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं। उम्मीद करता हूं कि 15 अगस्त तक उनवल मण्डल के सभी घरों पर तिरंगा होगा।
पार्टी के दिशा निर्देश को बताते हुए मण्डल अध्यक्ष इन्द्र कुमार निगम ने बताया कि, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है, जिसे देश भर के घरों में तिरंगा फहराने के लिए डिजाइन किया गया है। इस बार सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ एक सेल्फी क्लिक कर इसे harghartiranga.com पर अपलोड करने का आग्रह किया है।

आज का कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष इंद्र कुमार निगम के नेतृत्व में एवं कार्यक्रम संयोजक मण्डल महामंत्री योगेश वर्मा सतीश उपाध्याय एवं अमन कुमार सिंह सतीश तिवारी के देख रेख में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक रामपाल सिंह, पूर्व चेयरमैन उमाशंकर निषाद,ब्लॉक प्रमुख पिपरौली दिलीप यादव, विजय तिवारी सुमित सिंह, प्रदीप सिंह, योगेंद्र साहनी,रमेश पासवान, दिवाकर राम त्रिपाठी, सतेन्द्र सिंह, अश्वनी सिंह, विजय कुमार मौर्य, मिथिलेश यादव, शिव कुमार शाह, सुनील निगम जय चन्द यादव, यशवंत साहनी,राजकुमार गुप्ता, हरिधर दुबे, मनोज दुबे,अनूप सिंह नागेन्द्र पाण्डेय, संजय विश्वकर्मा, जगरनाथ चौबे,अभिमन्यु तिवारी, राकेश तिवारी अंगद शर्मा, चंद्रभान गुप्ता, सत्यनारायण तिवारी, संदीप चौरसिया,विनय त्रिपाठी शिवशंकर राजभर, अंकित जायसवाल, संजय कुमार, नागेंद्र जायसवाल, अजय जायसवाल, निरंजन पाण्डेय, रामप्रताप यादव, सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *