Share here

*BREAKING: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 14 लोगों की मौत कई घायल*

 

राजधानी लखनऊ के अलीगंज में स्थित एक कोचिंग सेंटर (Fire in Coaching Centre) में भीषण आग लगी है। आग लगने से कोचिंग सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए स्टूडेंट्स कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग से नीचे कूद गए। इस दौरान कई स्टूडेंट्स के घायल होने की सूचना है। मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौजूद हैं। आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। शार्ट सर्किट (Fire by Short Circuit) से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

धुआं निकलता देखकर इकट्ठा हुए लोग
कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग से अचानक धुएं का गुबार निकलने लगा। धुआं निकलता देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते बिल्डिंग में आग फैल गई और धुएं के साथ लपटें निकलने लगीं। यह नजारा देखकर लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पहुंची हैं। आग बुझाने का प्रयास जारी है।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *