Share here

*मोबाइल चार्ज करते समय युवक की करंट लगने से मौत*

ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट

गाेरखपुर।बांसगांव के विकास खंड के ग्राम सरसोपार में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां के निवासी 19 वर्षीय शिवम पाल की मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से मौत हो गई। घटना मंगलवार की सुबह लगभग 7 बजे की है।
शिवम अपने मोबाइल फोन को चार्ज कर रहा था, तभी अचानक उसे करंट लग गया। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
शिवम के परिवार पर यह दूसरा बड़ा दुख है। कोरोना काल में उसके पिता इंद्रसन पाल की मृत्यु हो गई थी। परिवार में अब शिवम का भाई शुभम ही बचा है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *