Share here

*देश के विकास में भाजपा की गौरवशाली भूमिका*

*भाजपा जिला कार्यालय पर लगी प्रदर्शनी का संगठन के नेताओं ने किया अवलोकन सराहा*

गोरखपुर। भाजपा के स्थापना दिवस अभियान के क्रम में मंगलवार को जिला कार्यालय पर लगी प्रदर्शनी का क्षेत्रीय महामन्त्री व विधायक प्रदीप शुक्ला की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने फीता काटकर शुभारम्भ किया, जिसके उपरान्त संगठन के नेताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सराहना की।
जिला कार्यालय(क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा) के भूतल की गैलरी में लगी प्रदर्शनी में भाजपा के स्थापना से लेकर अबतक रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष रहे नेताओं का चित्रण किया गया है। इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व उप प्रधानमंत्री भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमन्त्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के सूक्ति वाक्यों को प्रदर्शनी में दर्शाया गया है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि भाजपा ने संगठन की दृष्टि से जहाँ बड़ी उपलब्धि हासिल की है वहीं देश के विकास में भी गौरवशाली भूमिका है।
उन्होंने संगठन के लिये समर्पित लाखों कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया जिनके परिश्रम के बदौलत भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने वालों में वरिष्ठ नेता शिवसागर तिवारी, मनोज कुमार शुक्ल, डा बच्चा पाण्डेय नवीन, जगदीश चौरसिया, छोटेलाल मौर्य, हरिकेश राम त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख दिलीप कुमार यादव, अंशु सिंह, हरेन्द्र यादव, सुमन यादव, राजाराम कन्नौजिया, सबल सिंह पालीवाल, ब्रह्मानन्द शुक्ल, सोमनाथ सिंह, स्वतन्त्र सिंह, रत्नेश कुमार पाण्डेय, धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा, कृष्णपाल सिंह, के एम मझवार, इन्द्र कुमार निगम, अनिल कुमार भट्ट, मनोज राम त्रिपाठी, मानवेन्द्र यादव सहित कई पदाधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *