Share here

भाजयुमो के बाइक रैली को भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने हरी झंडी देकर किया रवाना।
–भाजयुमो ने पिपराइच विधानसभा में निकली बाईक रैली

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस समारोह तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सुशासन के 8 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला इकाई गोरखपुर द्वारा पिपराइच विधानसभा में बाइक रैली निकाली गयी जिसका शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने किया।
बाइक रैली की अगुवाई भारतीय जनता युवा मोर्चा गोरखपुर के जिला अध्यक्ष नीरज दुबे जी एवं रैली के संयोजक युवा मोर्चा जिले के मंत्री श्वेत विकास पाण्डेय ने किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी जी ने बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता बाईक रैली के माध्यम से जनजागरण कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जन जन के बीच चौराहे चौराहे पर चर्चा करेंगे उन्होंने कहा रैली पिपराइच रामलीला मैदान से निकालकर पूरे पिपराइच नगर पंचायत होते हुए पिपराइच गन्ना मील तक जाकर समाप्त होगी जहाँ आमजन के बीच कार्यकर्ता चर्चा परिचर्चा करेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पिपराइच नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, युवा मोर्चा जिला मंत्री राघवेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष पिपराइच अनिल मद्धेशिया, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू सिंह, मंडल मंत्री विशाल यादव, मंडल महामंत्री मनोज गुप्ता, सूरज जायसवाल, आशुतोष चौहान अन्य भाजपा के पदाधिकारी गढ़ उपस्थित रहे।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *