Share here

*विवाह बंधन में बंधे 1200 जोड़े, सीएम बोले-दहेज की कुप्रथा पर प्रहार है सामूहिक विवाह*

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप मोर्या की रिपोर्ट पढ़े पूरी खबर

गोरखपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत रविवार को खाद कारखाना परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 1200 से अधिक जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। आधा दर्जन मुस्लिम जोड़ों के लिए अलग व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री ने दस जोड़ों के अपने हाथ से उपहार दिया। मुख्यमंत्री ने जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यहां बिना जाति, धर्म के बंधन के जोड़े विवाह बंधन में जुड़ रहे है। समाज की विकृति दहेज पर यह आयोजन प्रहार है। दहेज के चलते कई लड़कियां विवाह बंधन में नहीं बंध पाती है। इस सत्र के पहले तक 3.84 लाख जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए है। 4 लाख जोड़े बिना दहेज के शादी के गवाह है। इनका यह कदम साहसिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह दहेज की कुप्रथा पर प्रहार है। एक साथ उत्सव का हिस्सा बनना गर्व की बात है। घर पर होती तो न पहुंचता और न ही इतने विधायक और बाराती। निमंत्रण जिला प्रशासन बांट रहा है
योगी ने कहा कि अच्छी सरकार में अच्छे कार्य होते है। 2014 में मोदी के पीएम बनने के बाद बेटियों के लिए कई कार्यक्रम चलाए गए। महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला। राशन फ्री में मिल रहा है। आवास मिल रहा है। इलाज के लिए 5 लाख का आयुष्मान कार्ड मिल रहा है। सीएम योगी ने कहा कि पहले घरों में शौचालय नहीं होते थे। नारी गरिमा पर आंच आती थी। कोयला और लकड़ी के धुएं में खाना बनाना पड़ता था। लेकिन अब सिलेंडर हर घर में है। होली और दीवाली में फ्री में सिलेंडर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 1200 जोड़े इस बंधन में जुड़ रहे हैं। जोड़े को बधाई देता हूँ। गरीब बेटी दहेज की कुप्रथा के खिलाफ आएं, इसलिए सरकार अभिभावक की भूमिका में है। गरीब श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल विद्यालय की व्यवस्था कर रह रहे है। कन्या सुमंगला योजना में 20 लाख बेटियों को लाभ मिल रहा है। हर बेटी को 28 हजार का लाभ मिल रहा हैं। अब बेटी दहेज की कुप्रथा से अनब्याही नहीं रहेगी।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *