*गीडा स्थापना दिवस मे सीएम योगी ने कहा-निवेशक के साथ एक्सपोर्टर खोजने की जरुरत, देश के हिस्सों में पहुचाएं उत्पाद*
गोरखपुर। प्रदीप मोर्या की रिपोर्ट 
सीएम योगी शनिवार को गीडा के 35 वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह के संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यूपी के लोग अपने ही प्रदेश में निवेश कर सकता है। इससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं और देश की इकोनॉमी में यूपी का योगदान भी बढ़ा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश भर में यूपी सुरक्षित निवेश का मॉडल बन रहा है। गीडा में हो रहा निवेश इसका उदाहरण है। निवेशकों के साथ-साथ अब हमें एक्सपोर्टर भी खोजने की जरूरत है। गीडा में जो उत्पादन हो रहा है उसे देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचने की जरूरत है।
सीएम योगी शनिवार को गीडा के 35 वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह के संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यूपी के लोग अपने ही प्रदेश में निवेश कर सकता है। इससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं और देश की इकोनॉमी में यूपी का योगदान भी बढ़ा है।
मुख्यमंत्री ने कोका कोला और अपोलो कंपनी को जमीन का आवंटन पत्र और पेप्सी व ब्रिटानिया के प्रीतिनिधि को अनुदान का चेक सौंपा। साथ ही प्रदर्शनी को देखा और उत्पादों की जानकारी ली।