*किन्नर को पुराने आशिक ने मारी गोली, बाल बाल बचा*
*बांसगांव थाना क्षेत्र के भैंसा बाजार की है घटना*
बांसगांव। थाना क्षेत्र के भैंसा बाजार में सोमवार की देर शाम पुराने आशिक ने एक मंगलामुखी (किन्नर) को जान से मारने के लिए कट्टे से फायर किया। गनीमत रही की छक्का बाल बाल बच गया। पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करने में जुटी है।
बांसगांव थाना क्षेत्र के भैंसा बाजार निवासी प्रमोद उर्फ बिजली किन्नर ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया है कि कुशीनगर जनपद के थाना कप्तानगंज के ग्राम पिपराईच निवासी अशोक यादव पुत्र सवंरू उर्फ वकील यादव 8 साल तक उसके साथ रहता रहा।
बिजली ने पुलिस को बताया कि दो साल पूर्व अशोक उसका ढेर सारा जेवरात लेकर भाग गया। जिसकी वजह से हम दोनों की बीच रंजिश शुरू हो गयी। बिजली का आरोप है कि आज शाम 5 बजे अशोक ने भैंसा बाजार के घरसरिया रोड पर उसे घेरकर जान से मारने की नीयत से कट्टे से गोली फायर कर दी। लेकिन वह बाल बाल बच गयी।