शिक्षक संघ के अध्यक्ष को पितृशोक, श्रद्धांजलि
न्यूज सबकी पसन्द।सुनील कुमार
दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत मठिया भोकरिया निवासी व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के दुदही ब्लाक अध्यक्ष अरुणेंद्र राय व पत्रकार प्रेमबिहारी उर्फ पप्पू राय के पिता बलराम राय (80) का देहावसान बुधवार की सायं हो गया। गुरुवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी, प्राशिसं के पूर्व जिला मंत्री अभिमन्यु प्रसाद, ब्लाक मंत्री रामनिवास जायसवाल, जूशिसं के अध्यक्ष बांके बिहारी लाल, शिक्षक नेता मुनौव्वर अली, भाजपा नेता विजय राय, दुदही के पूर्व प्रमुख प्रमुख गिरजेश जायसवाल, वर्तमान प्रमुख दुदही प्रतिनिधि लल्लन गोंड, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री राजकुमार सिंह, अभिमन्यु प्रसाद,रजनीश राय, गुड्डू शुक्ला, रामचन्द्र राय, अनवर अंसारी, तुलानरायन राय, शिवशंकर तिवारी, प्रणव प्रकाश गिरी, बसंत शर्मा, रवींद्र तिवारी, एडवोकेट अशोक राय, केदार राय, आदि ने श्रद्धांजलि दी।