Share here

माह-ए-रमज़ान का कैलेंडर जारी, अंतिम रोजा सबसे बड़ा, 14 घंटा 49 मिनट का।

पहला रोजा सबसे छोटा, 14 घंटा 01 मिनट का।

2 अप्रैल को देखा गया माह-ए-रमज़ान का चांद।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

मुस्लिम धर्मगुरु हाफ़िज़ रहमत अली निज़ामी व हाफ़िज़ महमूद रज़ा क़ादरी ने बताया कि 2 अप्रैल को माह-ए-शाबान की 29 तारीख है, इसी दिन माह-ए-रमज़ान का चांद देखा जाएगा। अगर चांद नज़र आ गया तो 3 अप्रैल से रमज़ान शुरु हो जाएगा। अगर चांद नज़र नहीं आया तो 4 अप्रैल से रमज़ान का आगाज़ होगा। ईद-उल-फित्र का त्योहार मई के पहले हफ्ते में मनाया जाएगा। अबकी माह-ए-रमज़ान का पहला रोजा 14 घंटा 01 मिनट का होगा। जो माह-ए-रमज़ान का सबसे छोटा रोजा होगा। वहीं माह-ए-रमज़ान का अंतिम रोजा सबसे बड़ा होगा। जो 14 घंटा 49 मिनट का होगा।
मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया दीवाना बाजार, मदरसा जियाउल उलूम पुराना गोरखपुर गोरखनाथ, मदरसा अंजुमन इस्लामिया खूनीपुर, मदरसा जामिया कादरिया तजवीदुल क़ुरआन लिल बनात अलहदादपुर सहित तमाम मदरसों ने रमज़ान कैलेंडर जारी कर दिया है। रमजाऩ कैलेंडर व रमज़ान कार्ड बांटा जाने लगा है। सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जा रहा है। मुस्लिम घरों व मस्जिदों में रमज़ान की तैयारियां शुरु हो गई हैं।

मौलाना मोहम्मद अहमद निज़ामी ने बताया कि माह-ए-रमज़ान का पहला अशरा (हिस्सा) रहमत, दूसरा मग़फिरत, तीसरा जहन्नम से आज़ादी का है। रमज़ान रहमत, ख़ैर व बरकत का महीना है। इसमें रहमत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं। जहन्नम के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। शैतान जंजीर में जकड़ दिए जाते हैं। नफ़्ल का सवाब फ़र्ज़ के बराबर और फ़र्ज़ का सवाब सत्तर फ़र्ज़ों के बराबर दिया जाता है।

रमज़ान – अंग्रेजी तिथि – सहरी का अंतिम समय – इफ्तार का समय – रोज़ा अवधि (गोरखपुर हेतु सहरी व इफ्तार कार्ड)

1. 03 अप्रैल – सुबह 4:20 बजे – शाम 6:21 बजे – 14 घंटा 01 मिनट

2. 04 अप्रैल – सुबह 4:18 बजे – शाम 6:21 बजे – 14 घंटा 03 मिनट

3. 05 अप्रैल – सुबह 4:17 बजे – शाम 6:22 बजे – 14 घंटा 05 मिनट

4. 06 अप्रैल – सुबह 4:16 बजे – शाम 6:23 बजे – 14 घंटा 07 मिनट

5. 07 अप्रैल – सुबह 4:15 बजे -शाम 6:23 बजे 14 घंटा 08 मिनट

6. 08 अप्रैल – सुबह 4:14 बजे – शाम 6:24 बजे – 14 घंटा 10 मिनट

7. 09 अप्रैल – सुबह 4:13 बजे – शाम 6:24 बजे – 14 घंटा 11 मिनट

8. 10 अप्रैल – सुबह 4:12 बजे – शाम 6:24 बजे – 14 घंटा 12 मिनट

9. 11 अप्रैल – सुबह 4:11 बजे – शाम 6:25 बजे – 14 घंटा 14 मिनट

10. 12 अप्रैल – सुबह 4:10 बजे – शाम 6:25 बजे – 14 घंटा 15 मिनट

11. 13 अप्रैल – सुबह 4:08 बजे – शाम 6:26 बजे – 14 घंटा 18 मिनट

12. 14 अप्रैल – सुबह 4:07 बजे – शाम 6:26 बजे – 14 घंटा 19 मिनट

13. 15 अप्रैल – सुबह 4:05 बजे – शाम 6:27 बजे – 14 घंटा 22 मिनट

14. 16 अप्रैल – सुबह 4:04 बजे – शाम 6:28 बजे – 14 घंटा 24 मिनट

15. 17 अप्रैल – सुबह 4:03 बजे – शाम 6:28 बजे – 14 घंटा 25 मिनट

16. 18 अप्रैल – सुबह 4:02 बजे – शाम 6:29 बजे – 14 घंटा 27 मिनट

17. 19 अप्रैल – सुबह 4:01 बजे – शाम 6:29 बजे – 14 घंटा 28 मिनट

18. 20 अप्रैल – सुबह 4:00 बजे – शाम 6:30 बजे – 14 घंटा 30 मिनट

19. 21 अप्रैल – सुबह 3:59 बजे – शाम 6:30 बजे – 14 घंटा 31 मिनट

20. 22 अप्रैल – सुबह 3:58 बजे – शाम 6:31 बजे – 14 घंटा 33 मिनट

21. 23 अप्रैल – सुबह 3:57 बजे – शाम 6:31 बजे – 14 घंटा 34 मिनट

22. 24 अप्रैल – सुबह 3:56 बजे – शाम 6:32 बजे -14 घंटा 36 मिनट

23. 25 अप्रैल – सुबह 3:55 बजे – शाम 6:33 बजे – 14 घंटा 38 मिनट

24. 26 अप्रैल – सुबह 3:54 बजे – शाम 6:33 बजे – 14 घंटा 39 मिनट

25. 27 अप्रैल – सुबह 3:52 बजे – शाम 6:33 बजे – 14 घंटा 41 मिनट

26. 28 अप्रैल – सुबह 3:51 बजे – शाम 6:34 बजे – 14 घंटा 43 मिनट

27. 29 अप्रैल – सुबह 3:50 बजे – शाम 6:34 बजे – 14 घंटा 44 मिनट

28. 30 अप्रैल – सुबह 3:49 बजे – शाम 6:35 बजे – 14 घंटा 46 मिनट

29. 01 मई – सुबह 3:48 बजे – शाम 6:35 बजे – 14 घंटा 47 मिनट

30. 02 मई – सुबह 3:47 बजे – शाम 6:36 बजे – 14 घंटा 49 मिनट

नोट : एहतियात बरतते हुए सहरी के अंतिम समय से 5 मिनट पहले सहरी खत्म कर लें और रोज़ा इफ्तार के समय 2 से 3 मिनट देर से इफ्तार करें।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *