Share here

*श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी को 28 जून को लखनऊ में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया ।*

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर

* प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाबा भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में निफा उ०प्र० समिति द्वारा आयोजित संवेदना 2 सम्मान समारोह में गोरखपुर जनपद में रक्तदान को जनआंदोलन का स्वरूप देने वाले रक्तदान सेवा के लिए मशहूर समाजसेवी विश्वजीत जायसवाल, श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक का 28 जून का दिन ऐतिहासिक रहा । मानवता की सेवा और रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में एक दशक से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित सम्मानों से संस्थान द्वारा समाज में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए नवाजा गया । श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी को मुख्य अतिथि डॉ० बबिता सिंह चौहान अध्यक्ष राज्य महिला आयोग (उ०प्र०) एवं विशिष्ट अतिथि वैश्य नटवर गोयल राज्य मंत्री लघु उद्योग निगम (उ०प्र० शासन) एवं प्रो० राजकुमार मित्तल वाइस चांसलर (बाबासाहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ ने”नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ एक्टिविस्ट्स” (NIFAA) की ओर से नेशनल इंम्पेक्ट सोशल अवॉर्ड और इंग्लैंड की संस्था द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड के द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया । आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित मंच से संस्थान के सचिव विश्वजीत जायसवाल ने कहा कि संस्थान गोरखपुर जनपद में विगत 12 वर्षों से अधिक सामाजिक क्षेत्र में कार्य करती है । संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के कार्यक्रमों से जुड़कर जनपद में राष्ट्रहित में कार्यक्रम को करने का कार्य करती है । सरकार के जन-कल्याणकारी योजनाओं का चौपाल के माध्यम से प्रचार-प्रसार का भी कार्य करती है । संस्था को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलने पर संस्था के सहयोगियों एवं जनपद-वासियो को आभार एवं धन्यवाद दिया । इस उपलब्धि पर श्री कमलेश पासवान (माननीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री – भारत सरकार) श्री बेचन राम (अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) इo श्रवण कुमार निषाद (माननीय विधायक) सन्नी जायसवाल (चेयरमैन) ज्योति प्रकाश गुप्ता (पूर्व चेयरमैन) विजय कुमार (पूर्व विधायक प्रत्याशी-रामकोला) अजय प्रताप सिंह सचिव रेड क्रॉस गोरखपुर, राजकुमार गुप्ता (वरिष्ठ भाजपा नेता) डॉ सत्यप्रकाश दुबे (मंडल अध्यक्ष- किसान-मोर्चा) मदन मद्धेशिया (मंडल अध्यक्ष-पिछड़ा-मोर्चा) लक्ष्मण गुप्ता, राजेश मद्धेशिया, राजन मद्धेशिया एवं सम्मानित जनों ने अपनी संस्थान को शुभकामनाएं दीं ।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *