*यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी*
UP Home Guard Result 2026 : यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट UPPRB की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.
UP Home Guard Result 2026 : यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRB) ने होमगार्ड भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत होमगार्ड के 41424 रिक्त पदों पर बहाली होगी. यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए आसान प्रक्रिया को अपना कर अपने नतीजे देख सकते हैं.
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, होमगार्ड के 41,424 पदों के सापेक्ष 1,07,221 (लगभग 2.6 गुना) अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और शारीरिक मापदंड परीक्षण के लिए पास किया गया है. डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और शारीरिक मापदंड परीक्षण की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी.
कैसे चेक करें होमगार्ड भर्ती परीक्षा रिजल्ट?
सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
