Share here

*सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशनों की एंट्री-एग्जिट बंद, अगले आदेश तक रहेगी व्यवस्था लागू*

नई दिल्ली:
सुरक्षा कारणों के चलते डीएमआरसी ने राजधानी के 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट अगले आदेश तक बंद कर दी है। हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी। बंद किए गए स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं। डीएमआरसी ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपना रूट प्लान करने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *