*जलभराव किसी हाल में बर्दाश्त नहीं, सभी इंतजाम करें:-सीएम योगी*
*विकास, बाढ़ बचाव और जलनिकासी तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को सख्त निर्देश*
गोरखपुर–मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर प्रवास के दौरान एनेक्सी भवन में विकास कार्यों, बाढ़ बचाव, जलनिकासी व्यवस्था और जनसुविधाओं की व्यापक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शहर में जलभराव की स्थिति किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में आम जनता को परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। यदि कहीं लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने नगर निगम, सिंचाई, लोक निर्माण और अन्य संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी प्रमुख नालों और नालियों की समयबद्ध सफाई कराई जाए तथा जलनिकासी के लिए लगाए गए पंपिंग स्टेशनों को पूरी क्षमता के साथ संचालित रखा जाए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर जलभराव की संभावना अधिक रहती है।
