राम मंदिर चढ़ावा चोरी में डॉलर भी बरामद। लुटेरों डॉलर भी नहीं छोड़ा। दान पात्र लूटने की हर हद पार हुई तब पाप का घड़ा फूटा।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि सिर्फ भारतीय मुद्रा ही नहीं, बल्कि विदेशी मुद्रा और आभूषण भी चोरी किए गए थे।
पुलिस कार्रवाई में आरोपितों के पास से एक हजार US डॉलर, करीब 80 लाख रुपये नकद और बड़ी मात्रा में आभूषण बरामद होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि डॉलर किसके पास से मिले, इस पर पुलिस अभी खुलकर कुछ नहीं बता रही है। रामलला के चढ़ावे से जुड़े इस मामले में अब विदेशी मुद्रा की बरामदगी ने जांच को और गंभीर बना दिया है।
